Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन Bihar News: बिहार के इस जिले में बनेगा इंडोर बफल रेंज, सरकार ने भूमि का किया आवंटन कल खत्म हो जाएगी NEET UG आवेदन की तारीख, जानिए MBBS की सीटें और 4 अहम बदलाव बिहार के 5 जिलों में बनेगा नया थाना, 46.34 करोड़ की मंजूरी BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान
27-Dec-2020 06:20 PM
BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. ट्रैक्टर से कुचले जाने के कारण युवक की जान गई है. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है.
घटना बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना इलाके की है, जहां आकोपुर तारा टोला के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. मृतक की पहचान आकोपुर निवासी अवनीश मिश्र (40) के रूप में की गई है. जबकि दीपक कुमार (32) गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.
बताया जाता है कि मृतक अपने साथी के साथ खेत से वापस अपने गावं लौट रहा था, तभी उसी दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने ओवरटेक के चक्कर में ठोकर मार दिया, जिससे अवनीश मिश्र की मौके पर ही हो गयी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सुचना मिलते ही चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी और मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है.
घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खोदावंदपुर में चल रहा है. वहीं मृतक के परिजन ने ट्रैक्टर चालत पर लापरवाही का आरोप लगाया है. मामले की जाँच की जा रही है.