ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

बेगूसराय दारोगा खामस चौधरी हत्याकांड: दो आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, शराब माफिया ने कार से कुचलकर ले ली थी जान

22-Dec-2023 08:54 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में पिछले दिनों शराब माफिया द्वारा की गयी दारोगा खामस चौधरी की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को बेगूसराय जेल भेज दिया है।


दरअसल, बीते 19 दिसंबर को शराब माफिया ने नावकोठी थाना में पदस्थापित दारोगा खामस चौधरी को ऑटो कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों नीमा चांदपुरा थाना के परना निवासी मनीष कुमार और नीमा चांदपुरा थाना के चांदपुरा निवासी कृष्ण कुमार ने एक्साइज न्यायालय प्रथम में सरेंडर कर दिया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


नाव कोठी थाना में भारतीय दंड विधान की धारा 302 307 353 120 बी एवं एक्साइज एक्ट की धारा 30 ए और 45 के तहत केस दर्ज कराया गया था। घटना को एसपी बेगूसराय ने गंभीरता से लेते हुए बखरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया था और इस टीम के दबिश के बाद कार चालक कृष्ण कुमार सहित एक अन्य आरोपित ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले पुलिस एक आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।