हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
13-Jun-2021 07:24 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो गयी है लेकिन बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य को गोली मार दी। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। गोली मारने के बाद अपराधी हाथ में हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी नकटी टोला की है। गोलीबारी में 40 वर्षीय कृष्ण मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें निजी नर्सिंग में एडमिट कराया गया जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

मटिहानी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आपसी विवाद के कारण गांव की ही शंकर सिंह के द्वारा कृष्ण मोहन सिंह को गोली मारी गयी है। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं की जांच कर रही है वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अपराधी शंकर सिंह ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या के बाद वह फरार चल रहा है। कृष्ण मोहन सिंह के बेटे मनजीत ने बताया कि पुलिस की सुस्ती के कारण अपराधी शंकर सिंह लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा है जबकि पुलिस मूकदर्शक बनीं हुई है। पत्नी की हत्या के बाद से वह भागा फिर रहा है और अब तो आज उसने मेरे पिता पर भी हमला बोला है ऐसे में उसकी गिरफ्तारी यदि शीघ्र नहीं की गयी तब वह आगे भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का काम करेगा।

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...