Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम पति को नहीं मिलेगा हक! इन महिलाओं की संपत्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किसे मिलेगा अधिकार Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडी ‘देश और बिहार की प्रगति से दुखी होकर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, मंत्री संतोष सुमन का राहुल-तेजस्वी पर बड़ा हमला
04-Dec-2020 07:14 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां बालिका गृह में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है. मृतक लड़की के परिजनों ने बालिका गृह में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. घटना सामने आने के बाद मामले में जांच की बात कही जा रही है.
शुक्रवार को बेगूसराय बालिका गृह में एक लड़की ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर बालिका गृह की है. मृतका की पहचान शेखपुरा जिला अंतर्गत बरबीघा थाना क्षेत्र के मोर गांव वार्ड संख्या 25 निवासी राजीव कुमार सिंह का लगभग 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि पिछले 6 महीने से बेगूसराय बालिका गृह में वह रह रही थी. आज अचानक वो गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि गुड़िया कुछ बदमाशी करती थी, इसके चलते वह घर से भाग गई थी, जिसके कारण बालिका गृह में 6 महीने से रह रही थी. आज अचानक यहां से फोन किया गया कि आपकी बेटी गले में फंदा लगाकर सुसाइड कर ली है.
मृतिका के पिता ने आरोप लगाया है कि मेरे बेटी के साथ बालिका गृह में लगातार टॉर्चर किया जाता था और उसके साथ ना ही सही ढंग से उसको देखभाल करता था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि अगर सुरक्षा रहता तो इस तरह की घटना नहीं घटती. जब फोन पर कहते थे मेरे पुत्री से बात कराइए तो उसमें भी लोग नहीं बात कराते थे और जबरन उसके साथ टॉर्चर किया जाता था.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बालिका गृह में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहने के कारण बच्चे सुसाइड कर लिया. उन्होंने साफ तौर से कहा कि एक रूम में 10 बच्चियां रहती थीं अगर 10 बच्ची थीं तो फिर उनकी बेटी ने कैसे सुसाइड कर लिया और 9 बच्ची कहां चली गई थीं.
वहीं बालिका गृह माता सुधा कुमारी ने बताया कि शुक्रवार को मृतिका गुड़िया अन्य दिनों के तरह भोजन नही लेकर थोड़ा ही खाना खाकर ऊपर बाले कमरे में चली गई और अन्दर से रूम को बंद कर ली थी. उन्होंने बताया कि थोड़ी देर बाद कमरा नही खोलने पर रतनपुर थाना को सूचना देकर बुलाया और थाना के द्वारा गेट को तोड़ा गया, उसके बाद जब जैसे ही तोड़ के अंदर प्रवेश किया गया तो पंखे से लटका हुआ गुड़िया का शव देखा गया. सारी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजन जांच की मांग को लेकर लाश को पोस्टमार्टम होने से मना कर रहा है. फिलहाल जो भी हो आत्महत्या किस लिए किया गया यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा.