ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / BDO पर जानलेवा हमला, सीओ और इंस्पेक्टर की भी पिटाई

BDO पर जानलेवा हमला, सीओ और इंस्पेक्टर की भी पिटाई

04-Jun-2020 04:33 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी से सामने आ रही है. जहां बीडीओ और सीओ समेत प्रशासन के कई अधिकारियों पर जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में प्रखंड विकास पदाधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


घटना सीतामढ़ी जिले के सुरसंड इलाके की है. जहां सरयू राय हाई स्कूल स्थित क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन इस क्वारंटाइन सेंटर से 5 मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले थे. जिसके बाद यहां पहले से रह रहे मजदूरों की क्वारंटाइन अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई. जिसके कारण ही लोगों में आक्रोश देखा गया.


क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर पहले से हंगामा कर घर जाने की जिद कर रहे थे. हंगामा की सूचना मिलते ही पदाधिकारी पुलिस कर्मियों के साथ उन्हें समझाने पहुंचे. इस दौरान आक्रोशित मजदूरों ने अधिकारियों के ऊपर पथराव शुरू कर दिया. इस दौरान बीडीओ, सीओ और इंस्पेक्टर को काफी गंभीर चोटे आईं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के संबंध में सीतामढ़ी जिलाधिकारी ने बताया कि अनुशासनहीनता बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषियों पर कार्रवाई की होगी.