होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
21-Aug-2023 03:15 PM
By First Bihar
DESK : एशियाई क्रिकेट का महासंग्राम यानी एशिया कप 30 अगस्त से खेला जाना है। अब इस टूर्नामेंट के लिए BCCI ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है।बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने 2023 एशिया कप के लिए अभी 17 सदस्यीय टीम का चयन किया है। इस टीम ने युवा खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से मौका दिया गया है।
दरअसल, 2023 एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम में कप्तानी रोहित शर्मा के पास ही है। इस टीम ने हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर केएल राहुल, बैटर श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है। सबसे चर्चित नंबर-4 की पोजिशन पर श्रेयस के साथ बैटर सूर्यकुमार यादव और युवा तिलक वर्मा का भी सिलेक्शन हुआ है। वहीं विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को जगह दी गई है। जबकि संजू सैमसन रिजर्व प्लेयर के रूप में टीम के साथ ट्रैवल करेंगे।
वहीं, 2023 एशिया कप के लिए भारत की 17 सदस्यीय टीम का जो एलान किया गया है। उसमें रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन (रिजर्व विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा का नाम शामिल है।
आपको बताते चलें कि, इस साल एशिया कप का आगाज़ 30 अगस्त से होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया 2023 एशिया कप में अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को खेलेगी। वहीं एशिया कप का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाना है।