ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land Survey : ''कार्रवाई शब्द बेहद आसान लगता है ...', विधानसभा में बोले विजय कुमार सिन्हा- हम एक्शन नहीं लेते इनाम देते हैं ... Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया Bihar Budget Session: विधानसभा में बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, फुटपाथी दुकानदारों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन का मामला उठाया REVENUE DEPARMENT UPDATE: बिहार में जमीन खरीद-बिक्री के बदले नियम: इतने से अधिक की रजिस्ट्री पर यह दास्तावेज अनिवार्य, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar politics ...इसीलिए न कहते हैं, दवा समय से खा लिया कीजिए, विधानसभा में CM नीतीश और भाई वीरेंद्र में भिड़ंत Bihar Assembly : BJP विधायक को जवाब देने में मंत्री के छूटे पसीने, बिहार विधानसभा में पैक्स अध्यक्षों के मुद्दे पर सरकार घिरी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा के बाहर विपक्ष का हंगामा, सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी Bihar Bhumi: लाखों एकड़ असर्वेक्षित भूमि को लेकर सरकार का बड़ा फैसला..विधानसभा में राजस्व मंत्री ने दिया यह जवाब.. REVENUE DEPARTMENT UPDATE: बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी राहत! अब इस डेट तक मिलेगा ऑफलाइन दखल-कब्जा प्रमाण पत्र, जानिए क्या है नया अपडेट

बयानवीर RJD नेताओं पर जगदानंद सिंह ने लगायी पाबंदी, प्रदेश कार्यालय में मीडिया की एंट्री को लेकर दी गाइडलाइन

बयानवीर RJD नेताओं पर जगदानंद सिंह ने लगायी पाबंदी, प्रदेश कार्यालय में मीडिया की एंट्री को लेकर दी गाइडलाइन

24-Dec-2020 01:49 PM

By Ganesh Samrat

PATNA : एक दिन पहले प्रदेश से आरजेडी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लाइन में खड़ा करवा देने वाले जगदानंद सिंह ने अब बयान देने वाले नेताओं के लिए नया फरमान जारी कर दिया है. जगदा बाबू ने फरमान भले ही मीडिया के लिए जारी किया हो लेकिन इसका असर सीधे -सीधे पार्टी के नेताओं पर पड़ेगा, जो सुबह सवेरे प्रदेश कार्यालय पहुंचकर विरोधियों पर मीडिया के जरिए निशाना साधते थे.

आरजेडी कार्यालय में अब मीडिया की एंट्री सुबह 11 बजे के बाद ही हो पाएगी. इसके साथ ही  साथ मीडिया के साथियों को यह भी गाइडलाइन दिया गया है कि वह कार्यालय परिसर या कहीं अन्य पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रिया ना , बल्कि प्रवक्ता कक्ष में ही जाकर कवरेज करें. कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह की तरफ से प्रदेश कार्यालय में इसकी सूचना चस्पा कर दी गई है.

प्रदेश की कमान संभालने के बाद जगदा बाबू लगातार आरजेडी में नए-नए फरमान जारी करते रहे हैं. जगदा बाबू की कार्यशैली को लेकर इसके पहले भी सवाल खड़े होते रहे हैं लेकिन तेजस्वी के विश्वासपात्र जगदानंद सिंह पार्टी के अन्य नेताओं की परवाह किए बगैर एक के बाद एक नए फरमान जारी करते रहे हैं. बुधवार को प्रदेश कार्यालय में जब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई उस वक्त भी जगदा बाबू ने पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं को कतार में खड़ा करवा दिया था. अब्दुल बारी सिद्धकी, श्याम रजक, तनवीर आलम, उदय नारायण चौधरी समेत तमाम नेताओं को कतार में खड़ा होना पड़ा था. तेजस्वी यादव ने सबसे पहले माल्यार्पण किया था और उसके बाद लाइन में खड़े बाकी नेताओं ने.

प्रदेश नेतृत्व की तरफ से कार्यालय में जो नया नोटिस लगाया गया है उसका सीधा प्रभाव उन नेताओं पर पड़ेगा जो सुबह से प्रदेश कार्यालय पहुंचकर मीडिया को बयान देते नजर आते थे. पूर्व मंत्री श्याम रजक, आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी समेत अन्य नेता सुबह से मीडिया को किसी भी राजनीतिक मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध रहते थे, लेकिन अब इन सभी के ऊपर जगदा बाबू के फरमान से अंकुश लग जाएगा.