ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / रात भर की बारिश से पटना के कई इलाकों में जलजमाव, बीते साल...

रात भर की बारिश से पटना के कई इलाकों में जलजमाव, बीते साल को याद कर लोग सहमे

19-Jun-2020 07:23 AM

PATNA : मानसून की पहली बारिश ने बिहार सरकार और पटना नगर निगम की तैयारियों को पानी-पानी कर दिया। सरकार राजधानी पटना को जलजमाव मुक्त रखने का दावा सरकार कर रही थी लेकिन जैसे-जैसे मानसून का वक्त करीब आया सरकार ने हाथ खड़े करने शुरू कर दिए। बीती रात से पटना में हो रही लगातार बारिश ने राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव का संकट पैदा कर दिया है। आलम यह है कि लोग बीते साल का अनुभव याद कर अभी से ही सहमे हुए हैं। 


लगातार हो रही बारिश से सबसे ज्यादा परेशान कंकड़बाग राजेंद्र नगर इलाके के लोग हैं। बीते साल जल प्रलय का सामना कर चुके इस इलाके के लोगों की नींद रात भर उड़ी रही। सोशल मीडिया पर लगातार इस इलाके के लोग तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे. राजेंद्र नगर के निचले इलाकों में बरसात का पानी जमा हो चुका है और लोगों को अभी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावे पाटलिपुत्र कॉलोनी, फुलवारीशरीफ और अनीसाबाद के कई मोहल्लों में भी जलजमाव की खबर है। 


बारिश की वजह से बेउर के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। सबसे ज्यादा परेशानी गोला रोड और सगुना मोड़ के इलाके में उन लोगों को हो रहा है जिन्होंने नई कॉलोनियों में अपना आशियाना बनाया है। इन इलाकों में सीवरेज सिस्टम नहीं होने के कारण अभी से हालात बिगड़ने लगे हैं। पटना के एसके पुरी इलाके की कई सड़कों में भी पानी जमा है हालांकि नगर आवास विभाग और पटना नगर निगम ने जलजमाव से परेशान लोगों के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। अब देखना होगा कि जलजमाव वाले इलाके के लोगों को कब तक राहत मिल पाती है।