बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
19-Jun-2020 11:34 AM
PATNA : बीती रात से हो रही पटना में लगातार बारिश के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जलजमाव वाले इलाकों का जायजा लेने निकल गए हैं. मुख्यमंत्री के साथ सरकार के अधिकारियों का बड़ा जत्था भी निकला है. मुख्यमंत्री लगातार पटना के तमाम बड़े संप हाउस और नालों का जायजा ले रहे हैं. लगातार हो रही बारिश के बीच आनन-फानन में मुख्यमंत्री ने निरीक्षण का कार्यक्रम तय किया और अब वह पटना के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं.सबसे पहले सीएम पटना के पाटलिपुत्र कॉम्प्लेक्स पहुंचे, जहां उन्होंने इंडोर स्टेडियम में बने कोविड केयर अस्पताल का निरीक्षण किया.
मुख्यमंत्री लगभग आधा दर्जन जगहों पर संप हाउस और ड्रेनेज सिस्टम का मुआयना करेंगे. सीएम पाटलिपुत्र कांपलेक्स के अलावे योगीपुर संप हाउस, पहाड़ी ड्रेनेज के अलावे बादशाही पइन, बस टर्मिनल, बैरिया, गांधी सेतु इलाके का निरीक्षण करेंगे.
बता दें कि बीते साल पटना में जल प्रलय के बाद सरकार ने लगातार राजधानी को जल जमाव से बचाने के लिए नीति बनाई थी, लेकिन अब तक उस पर काम पूरा नहीं हो सका है. बीती रात से हुई लगातार बारिश के बाद पटना के ज्यादातर मोहल्लों में जल जमाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए अब खुद मुख्यमंत्री जमीन पर उतरने वाले हैं. मुख्यमंत्री इस निरीक्षण के दौरान सभी जगहों पर जाएंगे और संप हाउस परिचालन, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का भी जायजा लेंगे. उनके साथ राज्य के अधिकारी और नगर विकास विभाग के साथ-साथ बुडको के अधिकारी, पटना नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.