Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
23-Sep-2023 12:36 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: पिछले कुछ दिनों में मंत्री अशोक चौधरी को लेकर हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीडिया से किनारा कर लिया। मीडियाकर्मी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दो मिनट के लिए बुलाते रह गए लेकिन उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखा। दूर से ही मुख्यमंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि बारिश का आनंद लीजिए.. वर्षापात हो रहा है। इसके बाद वे मीडिया से बचते हुए वहां से रवाना हो गए।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कई महीनों से सार्वजनिक स्थलों पर अपने बयानों और अजीब हरकतों के लिए चर्चे में बने हुए हैं। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्री अशोक चौधरी के बीच के रिश्ते की एक बानगी देखने को मिली थी। भरी महफिल में नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर उनसे लिपट गये थे और कहा था कि यह हम लोगों का प्रेम है, हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उनके करीबी मंत्री अशोक चौधरी से गले लगने की तस्वीरें सारे दिन मीडिया की सुर्खियों में बनी रही।
इससे पहले बीते 18 सितंबर को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती के मौके पर गांधी मैदान स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान सीएम नीतीश ने मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था और उनके माथे को एक पत्रकार के माथे से टकरा दिया था। नीतीश की इस हरकत से पत्रकार ही नहीं बल्कि खुद अशोक चौधरी भी स्तब्ध रह गये थे। ये दोनों ही वाक्ये उस वक्त हुए नीतीश नेताओं और मीडिया की भीड़ के बीच मौजूद थे। ऐसे में मीडिया में पिछले कुछ दिनों से हुई फजीहत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से किनारा करना ही उचित समझा।
