ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी

Home / news / बड़ी खबर: नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करने का एलान किया,...

बड़ी खबर: नियोजित शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करने का एलान किया, सरकार से कहा-पहले तानाशाही शर्तों को बदलो

29-Jan-2024 09:12 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे के साढ़े तीन लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का एलान किया था. सरकार ने इसके लिए शिक्षकों को एक परीक्षा पास करने को कहा था. इसका नाम सक्षमता परीक्षा रखा गया था. लेकिन शिक्षकों ने सक्षमता परीक्षा का बहिष्कार करने का एलान कर दिया है. 


इस फैसले की जानकारी देते हुए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव और पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा है कि सरकार ने नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षकों में अपग्रेड करने के लिए ऐसी शर्तें रख दी है, जिन्हें मानना संभव नहीं है. सरकार ने विशिष्ट शिक्षक नियमावली – 2023 में मनमाने शर्त जोड़ दिया है. विशिष्ट शिक्षक नियमावली के खंड 4 में उपबंधित सक्षमता परीक्षा के लिए तीन जिले का विकल्प देने को कहा गया है. शिक्षकों के दूसरे स्कूलों में जहाँ - तहाँ पदस्थापन अथवा तबादला करने का नियम बनाया गया है. इसके साथ ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कम्प्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा लेने का एलान किया है.


शत्रुध्न प्रसाद सिंह ने कहा है कि सरकार जब ऐसे कठिन शर्तों को नहीं हटायेगी तबतक नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन - पत्र नहीं भरेंगे. उन्होंने बताया कि यह निर्णय बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से लिया है. शिक्षक संघ के मुताबिक सरकार शिक्षकों को उनके काम के बदले समुचित सुविधा देने के बजाय दंड देने जैसा काम कर रही है. 


शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने बताया कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने अन्य सभी संघ, संगठन तथा संबंधित सभी शिक्षक समुदाय से अपील की है कि वे एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए तैयार रहें. विधानमंडल के अगले सत्र यानि बजट - सत्र की तारीख घोषित होते ही संघर्ष के निर्णय से संबंधित रूपरेखा तय कर ली जायेगी।


शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने ये भी बताया है कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने नई सरकार के गठन के साथ ही मुख्यमंत्री,  उप मुख्यमंत्री के साथ - साथ विभागीय मंत्री से तत्काल 1 फरवरी से आवेदन - पत्र भरने एवं निर्धारित सक्षमता परीक्षा की तिथि स्थगित करने की अपील की है.