मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?
03-Mar-2023 08:04 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के प्रशासनिक गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के सीनियर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो को बदल दिया गया है. राज्य सरकार ने पटना में नये एसएसपी की तैनाती कर दी है।
गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक राजीव मिश्रा को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है. वहीं, मानवजीत सिंह ढिल्लो को आर्थिक अपराध इकाई में डीआईजी बनाया गया है। वही मद्यनिषेध के डीआईजी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि मानवजीत सिंह ढिल्लो पहले ही डीआईजी पद पर प्रोन्नत हो चुके थे. लेकिन उन्हें पटना का एसएसपी बनाये रखा गया था. वहीं, राजीव मिश्रा वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे. उन्हें पटना के एसएसपी का जिम्मा दिया गया है।
बता दें कि मानवजीत सिंह ढिल्लो पहले ही डीआईजी पद पर प्रोन्नत हो चुके थे. पिछले साल दिसंबरमें ही उन्हें डीआईजी बना दिया गया था. तब से ही पटना में नये एसएसपी की तैनाती की चर्चा हो रही थी. हालांकि ढिल्लो के प्रमोशन के बाद भी सरकार ने उन्हें पटना के एसएसपी पद पर बनाये रखा था. करीब ढ़ाई महीने बाद उन्हें एसएसपी पद से हटाकर डीआईजी के पद पर तैनात किया गया है।
बता दें कि पटना के नये एसएसपी राजीव मिश्रा CBI में पदस्थापित थे. पिछले 22 फरवरी को सीबीआई ने उन्हें रिलीव कर दिया था, जिसके बाद वे बिहार पुलिस मुख्यालय में वेटिंग फॉर पोस्टिंग थे. 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव मिश्रा सीबीआई में एसपी के पद पर कार्यरत थे. उनके वापस लौटने के बाद से ही चर्चा थी कि वे पटना के नये एसएसपी बन सकते हैं. आखिरकार आज इस खबर पर मुहर लग गयी. राजीव मिश्रा शनिवार को पटना के एसएसपी पद का प्रभार ले सकते हैं.
राजीव मिश्रा को 2020 में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया था. वे उससे पहले गया के एसएसपी थे. वे पटना में सिटी एसपी(वेस्ट) के साथ साथ ट्रैफिक एसपी के पद पर भी काम कर चुके हैं. राज्य सरकार ने उन्हें 2014 में पटना का सिटी एसपी (वेस्ट) बनाया था. 2016 में उन्हें पटना का ट्रैफिक एसपी बनाया गया था.