ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगा 6 हजार का मुआवजा, जल्द लिस्ट तैयार करने...

बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेगा 6 हजार का मुआवजा, जल्द लिस्ट तैयार करने का आदेश

24-Jul-2020 07:18 AM

PATNA : बिहार में मौजूदा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बाढ़ग्रस्त इलाकों के हरेग प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से छह-छह हजार रुपये दिए जाएंगे.साथ ही साथ बाढ़ के कारण जिनका कच्चा-पक्का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है या जिनकी फसल बर्बाद हुई है, सरकार उन्हें भी सहायता राशि देगी.

इसके साथ ही मवेशियों का नुकसान होने पर भी सरकार सहायता देगी. बाढ़ पीड़ितों को सरकारी सहायता पहुंचाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों को अविलंब सूची तैयार करने को कहा है. विभाग ने कहा कि सभी बाढ़ग्रस्त इलाके के सभी परिवारों को 6 हजार की सहायता राशि तुरंत दी जाएगी. प्रभावितों के नाम-पता के साथ अकाउंट नंबर भी लिया जाएगा. राहत निधि के 6000 रुपये सीधे प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार के बैंक खातों में जमा  किया जाएगा. 

बता दें कि बिहार भीषण बाढ़ की चपेट में है और त्राहिमाम कर रहा है. गांव के गांव बाढ़ में डूब चुके हैं. सूबे के 10 जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है.   जिससे लगभग 8 लाख की आबादी प्रभावित है. राज्य में हर तरफ तबाही की तस्वीर नजर आ रही है, घरों में पानी भरा हुआ है और गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं.