ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बाढ़ के कारण पशुपालकों की बढ़ी मुश्किलें, मवेशियों के चारा जुटाने में हो...

बाढ़ के कारण पशुपालकों की बढ़ी मुश्किलें, मवेशियों के चारा जुटाने में हो रही है परेशानी

22-Jul-2020 11:19 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA  : पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण जिले के लगभग 50 पंचायत बाढ़ प्रभावित हुए है. बाढ़ का पानी फैलने से खेतों में लगी धान की फसल डूब गयी है. वही प्रभावित परिवारों की सबसे बड़ी समस्या मवेशियों को रखने एवं चारा जुटाने की हो रही है. पूरा इलाका बाढ़ के पानी से घिर जाने के कारण पशुपालको को बाढ़ के पानी में जाकर हरा चारा लाना पड़ता है,  जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.


दरभंगा जिला के केवटी, हायाघाट, गौड़ाबौराम, घनश्यामपुर, किरतपुर, हनुमाननगर और कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के 15 पंचायत पूर्णतः एवं 35 पंचायत अंशतः प्रभावित है. जिनमें पानी से घिरे गांवों की संख्या 123 है तथा प्रभावित जनसंख्या 57 हजार 886 है. वही प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए 13 स्थलों में सामुदायिक रसोई तथा लोगों के आवागमन के लिए 154 नाव का परिचालन करवाया जा रहा है. वहीं सरकारी स्तर पर पशुपालको के मवेशीयो का चारा व्यवस्था नहीं किया गया है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ी हुई है. पशुपालकों ने सरकार से पशु के चारे को उपलब्ध करने की मांग की है. 


लोगों का कहना है कि बाढ़ आ जाने से चारों तरफ पानी फैल चुका है.एक तरफ बाढ़ का पानी, तो दूसरी तरफलगातार हो रही बारिश के कारण मवेशियों को रखने में काफी परेशानी हो रही है. बाढ़ के पानी में हेलकर चारा लाना पड़ता है,  जिससे हमेशा खतरा का आशंका बना रहता है.