बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
19-Dec-2020 07:34 AM
DESK :पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से पूरा बिहार बेहाल है. पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकतर शहरों में तापमान में तीन से छह डिग्री की गिरावट हुई है. वहीं सर्द हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. 16 से 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही सर्द हवाओं की वजह से लोगों को काफी कनकनी महसूस हुई. इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई.
राजधानी पटना में तापमान गिरने से कोल्ड डे जैसे हालात बन गए हैं. सबसे अधिक गया में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस गिरावट आई. वहीं शुक्रवार को सबसे ठंडा जिला जमुई रहा, यहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों से 12 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलकर ठंडी हवाओं का एक झोका फिर से बिहार में प्रवेश करेगा, जिसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट दर्ज की जाएगी. इस दौरान राहत की बात यह है कि दिन में धूप निकलेगी और लोगों को कोहरे से मुक्ति मिलेगी.