ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बर्फबारी ने रोकी सेना के जवान की शादी, खुद के वेडिंग में नहीं...

बर्फबारी ने रोकी सेना के जवान की शादी, खुद के वेडिंग में नहीं पहुंच पाया सैनिक

17-Jan-2020 01:27 PM

KASHMIR: देश की सरहद पर सुरक्षा में तैनात जवान की शादी में बर्फबारी बाधा बन गई. बर्फबारी में फंसा सेना का एक जवान खुद की शादी में नहीं पहुंच सका. देश की रक्षा कर रहे जवान के घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी, परिवार के सभी लोगों को बस इंतजार था तो दूल्हे का. लेकिन सभी लोगों को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब सेना का जवान बर्फबारी के कारण अपनी शादी में नहीं पहुंच सका.

गुरुवार को होनी थी जवान की शादी

हिमाचल प्रदेश के मंडी के रहने वाले सेना के जवान सुनील की शादी गुरुवार को थी. सुनील की पोस्टिंग फिलहाल कश्मीर में है. जहां करीब दो हफ्तों से भारी बर्फबारी हो रही है. जिसके कारण जवान घाटी में ही फंसा रहा. जवान की शादी की रस्में बुधवार को शुरू हुईं और गुरुवार को बारात लड़भडोल के खैर ग्राम से निकलने वाली थी. लड़के-लड़की के परिवारवालों ने शादी की पूरी तैयारियां कर रखी थी. भव्य रूप से दोनों के घरों को भी सजाया गया था. सारे मेहमान के साथ खाने-पीने की भी सारी तैयारियां पूरी हो गई थी. इंतजार तो बस दूल्हे का था, लेकिन बर्फबारी ने सभी की खुशियों पर पानी फेर दिया. 


बर्फबारी के कारण बंद हो गये थे रास्ते

जवान सुनील की शादी की छुट्टियां 1 जनवरी से ही शुरू होनी थी, कुछ दिनों पहले ही बांदीपोरा स्थित ट्रांजिट कैंप पर भी वो पहुंच गया था. लेकिन खराब मौसम की वजह से सभी रास्ते बंद हो गए थे. जिसके कारण जवान बांदीपोरा में ही फंस गया. खराब मौसम की वजह से फ्लाइट टेकऑफ नहीं कर पाई. वहीं सुनील के घर नहीं पहुंचने से सभी लोग निराश हो गये. लेकिन सुनील के परिवारवालों को अपने बेटे पर गर्व है. जवान के चाचा ने कहा कि सभी सुनील का इंतजार कर रहे थे, सबको उसकी फिक्र थी. वह सीमा पर देश की सेवा में जुटा है, इस बात की वजह से हम उस पर गर्व करते हैं. उन्होंने कहा कि शादी की डेट को आगे बढ़ा दिया जाएगा.