ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के प्रमुख बदले गये...

बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, कई विभागों के प्रमुख बदले गये

07-Jun-2023 06:28 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में सरकार ने सीनियर आईएएस का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। बिहार के गृह विभाग से लेकर वित्त और शिक्षा विभाग जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेवारी संभाल रहे आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को गृह विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उधर आरोपों से घिरे प्रत्यय अमृत को एक और विभाग का जिम्मा दे दिया गया है। उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग का भी अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है।


अब तक गृह विभाग का काम संभाल रहे चैतन्य प्रसाद को अपर मुख्य सचिव, गृह विभागऔर अपर मुख्य सचिव, निगरानी विभाग से हटा कर अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है. चैतन्य प्रसाद अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, लघु जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. 


सरकार ने बहुचर्चित आईएएस अधिकारी के.के. पाठक को मद्य निषेध विभाग से हटा दिया है. के0 के0 पाठक को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. के.के. पाठक महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान- बिपार्ड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे. 


वहीं, स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव का काम देख रहे प्रत्यय अमृत को एक और विभाग का जिम्मा दे दिया गया है. उन्हें अपर मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग की भी जिम्मेवारी दी गयी है.


उधर, लंबे समय बाद एस. सिद्धार्थ को वित्त विभाग से हटाया गया है. सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव भी हैं. उन्हें वित्त विभाग से हटा कर बिहार के गृह विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है. इसके साथ साथ वे सीएम के मुख्य सचिव और कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव का काम देखते रहेंगे. IAS अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट देखिये...

news image

news image

news image


news image