दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jul-2020 04:34 PM
By Pranay Raj
NALNDA: सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शराब माफियाओं के द्वारा लॉकडाउन में बार बालाओं का कार्यक्रम कराया गया. बार बालाओं के साथ डांस में एक शख्स हथियार लहरा रहा था. इस खबर को फर्स्ट बिहार ने प्रमुखता से चलाई. जिसके बाद नालंदा की पुलिस हरकत में आई और जिस गांव में डांस हुआ था वहां पर छापेमारी करने लगी.
10 पर केस दर्ज
भागनबिगहा ओपी के बोकना गांव में बार बालाओं के डांस के दौरान हथियार लहराने के वीडियो वायरल होने की खबर चलने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आयी. डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस गांव पहुंच कर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मौके पर से साउंड सिस्टम समेत अन्य उपकरणों को बरामद किया.
हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही कई लोग गांव छोड़कर फरार हो गए. डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि बिना अनुमति के कुछ लोगों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें इस युवक अवैध हथियार का प्रयोग करते वायरल वीडियो में देखा गया है. 10 नामजद और अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.