दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Sep-2024 10:48 AM
By First Bihar
BANKA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। यह घटना देवघर-सुल्तानगंज मुख्य पथ स्थित जिलेबियामोड़ के पास की है।
जानकारी के मुताबिक बासुकीनाथ से पूजा कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 श्रद्धालु गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने 9 श्रद्धालुओं की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया।
इनमें दिलखुश कुमार, अमरजीत कुमार, मनोरंजन कुमार, गायत्री देवी, प्रेमलता देवी, ममता देवी, खुशी कुमारी, श्वेता देवी और अंश कुमार शामिल हैं। यह सभी श्रद्धालु मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर थाना क्षेत्र के धनपुरा माधोडीह गांव के बताए जाते हैं। जबकि मृतकों की पहचान कैलाश सिंह उर्फ भिखारी सिंह की पत्नी मीना देवी (60) और सुल्तान सिंह की पत्नी उर्मिला देवी (65) के रूप में हुई है।
वहीं, घायलों ने बताया कि वे सभी लोग ग्रामीणों और अपने सगे-संबंधियों को लेकर कुल 40 श्रद्धालुओं का एक जत्था सुल्तानगंज से जल-भरकर देवघर बासुकीनाथ पूजा-अर्चना के लिए शनिवार को ट्रैक्टर से निकला था। ट्रैक्टर पर बांस-बल्ला लगाकर दो तल बनाया गया था, जिसमें सभी श्रद्धालु सवार थे। सभी श्रद्धालु देवघर में पूजा कर बासुकीनाथ के लिए गए। जहां सभी श्रद्धालु पूजा कर मंगलवार को वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में हादसा हो गया।
इधर, बेलहर थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि दुघर्टना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को भेजकर घायलों को अस्पताल में इलाज करवाया गया। गंभीर रुप से जख्मी को बांका रेफर किया गया है। उसी दौरान देवघर-सुल्तानगंज मुख्य पथ स्थित जिलेबियामोड़ के पास एक्सीडेंट हो गया। हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 20 लोग घायल हैं।