दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
17-Jan-2022 07:40 AM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया खत्म होने के बाद नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान का सिलसिला जारी है। बांका जिले में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार झारखंड हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन विजय कुमार सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया है। उनके साथ बांका के सांसद गिरधारी यादव भी इस सम्मान समारोह में मौजूद रहे हैं। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों जैसे मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड पार्षद और पंच सदस्य इस सम्मान समारोह में शामिल हुए हैं।
बांका के चांदन, बिरनिया और सिलजोरी पंचायत के सदस्यों को रविवार के दिन में सम्मानित किया गया। इस मौके पर हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन विजय कुमार सिंह ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को चुना है उसी भरोसे के साथ उन्हें अपने अपने क्षेत्र का विकास भी करना है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और सरकार पंचायत के विकास के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही है। इसे अमलीजामा पहनाने का दायित्व पंचायत प्रतिनिधियों का है।
सांसद गिरिधारी यादव के साथ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन विजय कुमार सिंह ने प्रखण्ड क्षेत्र के चान्दन, बिरनियां और सिलजोरी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया व वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया। सांसद गिरिधारी यादव के साथ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन विजय कुमार सिंह के द्वारा पंचायत में पहुंचकर चांदन पंचायत के मुखिया अनिल कुमार, बिरनियां के मुखिया रणजीत पंडित एवं सिलजोरी पंचायत के मुखिया गुलटन रजक एवं तीनों पंचायतों के वार्ड सदस्यों को शॉल और बैग देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सांसद ने पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत के सर्वांगीण विकास करने में अपना पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। इस मौके पर गौरीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद मण्डल, रिंकू राय, संजय यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।