दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Nov-2022 09:51 AM
BANKA : विद्यालय शिक्षा का वो मंदिर होता है जहां आप शिक्षकों के माध्यम से खुद और अपने समाज को विकसित करते हैं। इसके आलावा सही और गलत की समझ भी इसी शिक्षा के मंदिर के द्वारा ग्रहण किया जाता है। लेकिन, जब इसी मंदिर का पुजारी सही और गलत का फर्क बताने के बदले खुद गलत कार्य करने लगे तो उससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है। दरअसल, बिहार के बांका जिले से एक खबर सामने आई है जिसमें एक शिक्षक के द्वारा विर्धार्थी के साथ छेड़खानी का प्रयास किया है।
बताया जा रहा है कि, बांका जिला शंभूगंज प्रखंड के बुनियादी विद्यालय गुलनी - कुशाहा में पदस्थापित शिक्षक अश्विनी कुमार ने एक सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। जिसके बाद इस मामले को लेकर छात्रा ने अपने घर वालों से शिकायत की। जिसके बाद उसके परिवार वाले और स्थानीय ग्रामीण उग्र होकर शनिवार को विद्यालय पहुंच गए। इसके बाद आरोपित शिक्षक की जमकर धुनाई हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ़ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से उक्त शिक्षक अकेले में छात्रा को बुलकर गलत नजर से देखता था। गुरुवार को मध्याह्न भोजन के बाद शिक्षक अश्विनी कुमार केला लेकर आए और चेहरे के आगे रख अश्लील टिप्पणी किया। साथ ही शरीर पर हाथ रखकर गलत हरकत किया। जिसके बाद छात्रा ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रभारी के साथ-साथ घर वालों से भी की। छात्रा की शिकायत पर परिवार और ग्रामीण लोग शनिवार को स्कूल पहुंचे और शिक्षकों पबरस गए। ग्रामीणों ने शिक्षकों की जमकर पिटाई भी कर दिया। जिसके बाद किसी तरह बीच - बचाव कर शिक्षक को विद्यालय के एक कमरे में बंद किया गया। साथ ही पुलिस को सुचना दी गई।
वहीं, सूचना मिलने के बाद प्रखंड प्रमुख सुमन कुमार सुमन, पंचायत की मुखिया मीनू सिंह व थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और आरोपित शिक्षक को हिरासत में लिया। विद्यालय प्रभारी तिलोत्मा कुमारी ने बताया कि इस घटना में छात्रा द्वारा पहले शिकायत नहीं की गई थी। पर शुक्रवार को छात्रा की मां द्वारा घटना की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रभारी के अनुसार एक माह पहले भी शिक्षक अश्विनी पर इस तरह का आरोप लग चुका है।