ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बांका : सिल्लीगुड़ी से रांची जा रही बस पलटी, ड्राइवर की मौत. ...

बांका : सिल्लीगुड़ी से रांची जा रही बस पलटी, ड्राइवर की मौत. दो दर्जन यात्री घायल

29-Apr-2022 09:08 AM

By Sonty Sonam

BANKA : खबर बांका जिले से.. यहां से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। एक यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई है। भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग ढाका मोड़ के पास बीती रात एक बस पलट गई। इस सड़क हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन बस यात्री घायल हैं। 


बस ड्राइवर हजारीबाग का रहने वाला था। उसकी पहचान राजू कुमार के तौर पर हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को भागलपुर रेफर किया गया है। घायलों में बांका जिले के तीन जबकि झारखंड के अलग अलग जिले के यात्री शामिल हैं। 


जानकारी के मुताबिक बस चालक को नींद आ जाने से यह हादसा हुआ। बस सिलीगुड़ी से रांची जा रही थी, यह जैसे ही ढाका मोड़ के पास पहुंच ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। किसी तरह स्थानीय लोगों और बाराहाट पुलिस के सहयोग से यात्रियों को बांका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।