ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बांका के रजौन से पूरे राज्य में लागू होगा स्मार्ट गांव का मॉडल,...

बांका के रजौन से पूरे राज्य में लागू होगा स्मार्ट गांव का मॉडल, PM मोदी और CM नीतीश के नाम पर होगी नगर की स्थापना

09-Jun-2022 09:37 PM

By Sonty Sonam

BANKA: बांका में आज 175 भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा बांटा गया। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के हाथों जमीन का पर्चा दिया गया। तारकिशोर प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में गरीब परिवार को प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और विभाग के अधिकारी इसके लिए हर जिले में पहुंचकर जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिला रहे हैं।


तारकिशोर ने कहा कि रैन बसेरा योजना के तहत इन सभी लोगों का सरकार अशियाना बनाने की तैयारी कर रही है। जो लोग भूमिहीन हैं, उन्हें इस योजना से भूमि उपलब्ध कराएगी। जबकि जिन्हें पहले से भूमि है। उसे शहरी और ग्रामीण स्तर के लाभूकों को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाई जाएगी। 


उप मुख्यमंत्री गुरूवार को बांका समाहरणालय सभागार में पर्चा वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल से ही सरकार गरीबों को राशन वितरण कर रही है। जबकि सरकार ने उज्जवला योजना से हर घर से धुंआ को गायब कर दिया है। पहले महिला धुंआ में बैठकर खाना पकाती थी। लेकिन नरेंद्र मोदी के शासन में लोगों को इन सब चीजों से सहूलियत मिली है। 


वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसुरत कुमार ने कहा कि बांका के रजौन से पूरे राज्य में स्मार्ट गांव का मॉडल लागू होगा। बांका के रजौन में आठ एकड़ जमीन में दो सौ परिवार के रहने की व्यवस्था होगी। जबकि इस नगर का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नाम पर होगा। इस नगर में खेल के मैदान से लेकर पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र और पीएचईडी विभाग से पानी और बिजली आदि की भी व्यवस्था होगी। इस मॉडल के तर्ज पर राज्य के अन्य जिला और दूसरे प्रदेश में भी स्मार्ट गांव बनाया जाएगा। मौके पर डीएम अंशुल कुमार, एसपी डा. सत्यप्रकाश, एडीएम माधव कुमार सिंह, एसडीओ डा. प्रीती सहित बड़ी संख्या में अंचल अंचल के कर्मचारी मौजूद रहे।