दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Feb-2022 02:18 PM
BANKA : बांका में तीन नाबालिग लड़कियों से साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना चांदन के गौरीपुर इलाके की है, जहां शुक्रवार की देर शाम जंगल में शौच के लिए गई तीन नाबालिग लड़कियों के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। तीनों पीड़ित लड़कियों में से एक की मां ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपियों की बाइक को ग्रामीणों ने घटनास्थल से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पूरे मामले पर थाना प्रभारी रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक तीनों नाबालिक लड़कियां शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए गांव से बाहर जंगल के बीच गयी थीं। इसी दौरान जंगल में पहले से घात लगाए नित्यानंद यादव, पारस यादव और संजय तांती ने तीनों नाबालिक लड़कियों को पकड़ लिया और उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़कियों द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गये।