ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

बांका: भूमि विवाद को सुलझाने गये सीओ और थानाध्यक्ष पर हमला, CO की गाड़ी को नहर में गिराया, थानाध्यक्ष घायल

बांका: भूमि विवाद को सुलझाने गये सीओ और थानाध्यक्ष पर हमला, CO की गाड़ी को नहर में गिराया, थानाध्यक्ष घायल

06-Jun-2021 04:10 PM

BANKA: अमरपुर में जमीन विवाद को सुलझाने गये सीओ और थानाध्यक्ष पर लोगों ने हमला बोल दिया। गुस्साएं लोगों ने तीर और गुलेल से हमला कर दिया। जिससे थानाध्यक्ष घायल हो गये। इस दौरान लोगों ने सीओ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसे नहर में गिरा दिया। 


बताया जाता है कि सहदेव राय और महेंद्र राय के बीच भूमि विवाद चल रहा था। आज 7 डिसमिल जमीन का फैसला महेंद्र राय के पक्ष में आया। जिसके बाद थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी दल बल के साथ विवाद सुलझाने जमीन पर पहुंचे थे तभी आक्रोशित लोगों ने अचानक सीओ और थानाध्यक्ष पर हमला बोल दिया। तीर और गुलेल से हमला किया गया साथ ही फायरिंग भी की गयी। इस दौरान सीओ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और जब इससे भी मन नहीं भरा तब गाड़ी को नहर में गिरा कर लोगों ने अपना आक्रोश जताया। 


 इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। हमले में घायल अमरपुर थानाध्यक्ष अरविंद राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीएम और एसडीपीओ पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की।