ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बांग्लादेश में सियासी संकट के बीच दिल्ली में हलचल तेज, केंद्र सरकार ने...

बांग्लादेश में सियासी संकट के बीच दिल्ली में हलचल तेज, केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

06-Aug-2024 10:09 AM

By First Bihar

PATNA: बांग्लादेश में जारी सियासी संकट के बीच दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। इस्तीफा देने के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना फिलहाल दिल्ली में ही हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि भारत से वह किस देश में जाकर शरण लेंगी। तमाम तरह की हलचलों के बीच केंद्र सरकार ने दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में बांग्लादेश के ताजा हालात और भारत पर होने वाले इसके असर पर चर्चा होगी। 


केंद्र सरकार ने पड़ोसी देश के ताजा हालात पर चर्चा करने और इस मामले में भारत की रणनीति क्या होगी? इसे लेकर संसद भवन में सुबह 10 बजे से बैठक बुलाई है। संसद भवन में सर्वदलीय बैठक शुरू हो गई है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री जयशंकर और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 


विपक्ष के कई बड़े नेता बैठक में मौजूद हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश के ताजा हालात पर बैठक को ब्रीफ कर रहे हैं। सर्वदलीय बैठक में केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रियों के अलावा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय, समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद हैं।


बता दें कि हालात बिगड़ने के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। सोमवार की देर शाम शेख हसीना गाजियाबाद हिंडन एयर बेस पहुंची हैं और शेफ हाउस में सुरक्षित हैं।