ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बांग्लादेश के चीफ जस्टिस को देना पड़ा इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों ने दोपहर तक का...

बांग्लादेश के चीफ जस्टिस को देना पड़ा इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों ने दोपहर तक का दिया था अल्टीमेटम; शेख हसीना के थे करीबी

10-Aug-2024 03:19 PM

By First Bihar

DESK: बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यवाहक सरकार गठन होने बावजूद प्रदर्शनकारी हिंसा की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के चीफ जस्टिस को इस्तीफा देने के लिए शनिवार दोपहर तक का अल्टीमेटम दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के चीफ जस्टिस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।


पूर्व पीएम शेख हसीना के करीबी होने की कीमत चीफ जस्टिस को चुकानी पड़ी है। प्रदर्शनकारियों ने ढाका में बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट को घेर लिया था। जिसके बाद चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन के साथ साथ सभी जजों को दोपहर एक बजे तक इस्तीफा देने को कहा गया था। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर वह अपना इस्तीफा नहीं सौंपते हैं तो वह उनके आवास पर धावा बोल देंगे।


जिसके बाद चीफ जस्टिस इस्तीफा देने की घोषणा की है। सुप्रीम कोर्ट परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश में जो हालात बने हैं, सुप्रीम कोर्ट और देश भर के हाई कोर्ट के साथ साथ निचली अदालतों के जजों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए इस्तीफा देने का फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज भी इस्तीफा देंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनका निर्णय है।