Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
29-Apr-2021 08:56 AM
DESK: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें व अंतिम चरण का मतदान आज जारी है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 2 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएगे। 4 जिलों की 35 विधानसभा सीटों पर आज मतदान सुबह से ही जारी है। मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और कोलकाता उत्तर में वोटिंग जारी है। बंगाल में 7 चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके है और आज अंतिम व आठवें चरण का मतदान हैं।
इसे लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गये हैं। केंद्रीय सुरक्षा बल की 753 कंपनियां तैनात की गयी हैं। सबसे अधिक कंपनी बीरभूम जिला में तैनात की गई है। वहीं मुर्शिदाबाद में 212, मालदा में 110 व कोलकाता उत्तर में 95 कंपनियां तैनात की गयी है। अंतिम चरण में मालदा में 6, मुर्शिदाबाद में 11, कोलकाता उत्तर में 7 और बीरभूम में 11 सीटों पर हो रहे मतदान में 283 उम्मीदवारों का फैसला होगा। अंतिम चरण में कुल 84,77,728 मतदाता हैं जिसमें 43,55,835 पुरुष और 41,21735 महिलाएं और ट्रांसजेंडर 158 मतदाता हैं।
बंगाल में आज अंतिम चरण का मतदान जारी है जो शाम साढ़े छह बजे तक होगा। अंतिम चरण के मतदान में तृणमूल कांग्रेस, बसपा और बीजेपी ने 11-11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं जबकि माकपा-4,कांग्रेस-3,एआइएफबी-2 और आरएसपी-1 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. मुकाबले में चार निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं।