ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
28-Feb-2022 07:02 AM
PATNA : बिहार में बालू के अवैध खनन को लेकर राज्य सरकार एक बार फिर से अलर्ट मोड में आ गई है। बालू के अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने सभी जिलों से रिपोर्ट तलब की है। इसमें बालू के अवैध खनन उसके भंडारण और ट्रांसपोर्टेशन के लिए दर्ज मामलों की समीक्षा की जाएगी। 4 मार्च को राज्य स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक बुलाई गई है इसमें सरकार की तरफ से सख्ती वाला कदम उठाए जाने की उम्मीद है।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली राज्य स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक को लेकर जिला स्तर पर समीक्षा का नया दौर शुरू हो गया है। जिलास्तर पर खनन कार्यालयों में पुलिस बल की आवश्यकता और उससे जुड़े अन्य मामलों की समीक्षा की जा रही है इसकी पूरी रिपोर्ट मीटिंग के पहले भेज दी जाएगी। उसके बाद आवश्यकता के मुताबिक मीटिंग में फैसला लिया जाएगा।
दरअसल, मार्च क्लोजिंग को देखते हुए राज्य सरकार खनन के जरिए राजस्व संग्रह का लक्ष्य पूरा करना चाहती है और इसीलिए अब अवैध खनन पर एक बार फिर सख्ती होने की उम्मीद है। सरकार पटना, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास और सारण जिलों में पहले के बालू बंदोबस्तधारियों के खिलाफ नीलाम-पत्र जारी करने पर भी फैसला करेगी। बालू घाटों की नीलामी की स्थिति पर भी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।