ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बलियावी के बयान पर बोले नीतीश..कुछ लोगों को बोलने की आदत होती है,...

बलियावी के बयान पर बोले नीतीश..कुछ लोगों को बोलने की आदत होती है, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं

14-Feb-2023 02:25 PM

By First Bihar

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना साधते हुए पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यदि पाकिस्तान से निपटने में डर लग रहा है तो फौज में सिर्फ 30 परसेंट मुसलमानों को जगह दी जाए। बलियावी के इस बयान की सभी दल निंदा कर रहे हैं खुद जेडीयू अब उनके बयान को गलत ठहरा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके इस बयान पर कहा कि इस तरह के बयान पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कुछ लोगों की बोलते रहने की आदत होती है। सीएम नीतीश ने कहा कि बलियावी से बाद में बात करेंगे।    


समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में कहा कि उनका पूरा ध्यान लगातार क्षेत्र में है। वे अभी क्षेत्र में घूम रहे हैं। एक-एक चीजों को देख कर रहे हैं और अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दे रहे है। समाधान यात्रा के बाद नई नीति भी बनाएंगे। बलियावी के बयान की जानकारी जब मीडिया ने सीएम नीतीश को दी तब उन्होंने कहा कि अभी हमसे वो सब मत पूछिए। लोगों को कुछ-कुछ बोलने की आदत होती है। इस संबंध में बलियावी से बात करेंगे। 


वही गुलाम रसूल बलियावी अपने स्टैंड पर डटे हैं उनका कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला है। बलियावी ने बताया कि उन्होंने अपनी सेना, सेना के जज्बे और सम्मान का कही कोई अपमान नहीं किया है। बलियावी ने कहा कि मैंने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्ता में बने लोगों से सवाल किया है। मेरा सवाल उनसे है जो आज के डेट में चाइना का नाम लेने में भय खाते हैं। मेरा सवाल उनसे है जो अपने हर जुर्मों पर पर्दा डालने के लिए सेना का सहारा लेते है। ये भगौड़े लोग हैं जो सेना की वर्दी में अपना चेहरा छिपाना चाहते हैं और भारतीय सेना का अपमान करते हैं।


गौरतलब है कि पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने बीते रविवार को नवादा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योग गुरु रामदेव बाबा और बाबा बागेश्वर पर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि बाबा रामदेव का पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा से कनेक्शन है वे भारतीय नहीं हैं। इस मामले की जांच की जाए और उनकी संपत्ति की भी जांच हो। गुलाम रसूल बलियावी ने इस दौरान बाबा बागेश्वर पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बागेश्वर हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है। हमारे देश में ऐसे बहरूपिया की जगह नहीं है।


वही इस दौरान बलियावी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि यदि पाकिस्तान से निपटने में डर लग रहा है तो फौज में सिर्फ 30 परसेंट जगह मुसलमानों को दी जाए। जब पाकिस्तान मिसाइल बनाकर भारत को दिखा रहा था तब कोई नागपुर से बाबा जवाब देने नहीं आए थे। एक मुसलमान का बेटा एपीजे अब्दुल कलाम ही सामने आया था।