अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2023 02:03 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में रामचरितमानस के बाद अब जेडीयू नेता के तरफ से शहर को कर्बला बनाने को लेकर दिए गए बयानों पर अब राजनीतिक गहमा -गहमी उत्पन्न हो गई है। एक बार फिर इसको लेकर महागठबंधन के अंदर विवाद उत्पन हो गया है। राजद के तरफ से इसे गलत बताया जा रहा है. तो वहीं जेडीयू नेता साफ़ तौर पर कह चुके हैं कि हम कुछ गलत नहीं कहें हिन् और अपने बात पर कायम रखेंगे। इसके बाद अब इसको लेकर भाजपा के तरफ से भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई।
बिहार विधानपरिषद ने नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि, जेडीयू को अपनी पार्टी के नेता के ऊपर कार्रवाई करनी चाहिए। यह मुझे नहीं मालूम कि उनके धर्म में क्या कहा जाता है और नहीं कहा जाता है, मुझे उससे कोई लेना-देना भी नहीं है। लेकिन, किसी शहर को कर्बला बनाने की बात हमलोगों के रहते हुए संभव नहीं है। सम्राट ने कहा कि, जेडीयू नेता यह साफ़ तौर पर समझ लें की भाजपाई के रहते हुए उनका मंसूबा कभी सफल नहीं हो सकता है।
सम्राट ने कहा कि, भाजपा सभी जाती - धर्म और समुदाय के लोगों का सम्मान करती है। हमलोग सबमें विश्वास करते हैं। लेकिन, कोई एकतरफा बयानबाजी नहीं करती है और जो ऐसा करते हैं उनका हम विरोध भी करते हैं। इसलिए हमारी पार्टी उनके ऊपर कार्रवाई की मांग करती है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले JDU नेता गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में एक सभा के दौरान उन्होंने विवादित बयान दिया है। बलियावी ने कहा है कि, मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे। सका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बलियावी विवादित बयान देते दिख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह बातें बीजेपी से निष्कासित नेत्री नुपूर शर्मा के खिलाफ भी कहीं है ।