Bihar new rail line : बिहार के इस क्षेत्र को मिलेगी नई रेल लाइन, जल्द धरातल पर उतरेगा बड़ा प्रोजेक्ट Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन
22-Sep-2020 04:06 PM
BALIYA: गरीब युवती के खाते में अचानक 9 करोड़ 99 लाख रुपए जमा हो गया. जब पैसे की जानकारी मिली तो परिवार खुश होने के बदले परेशान हो गया. बैंक गए और मामले की जानकारी ली, लेकिन युवती और उसके परिजनों ने पैसा निकालने से इनकार कर दिया. अगर चाहते तो परिवार की स्थिति कुछ दिनों में बदल जाती, लेकिन निकालने से साफ मना कर दिया. यह मामला यूपी के बलिया का है.
इसको भी पढ़ें: एक बार VRS देकर धोखा खा चुके हैं गुप्तेश्वर पांडेय, पार्टी ने वादा कर नहीं दिया था टिकट
पैसा आने से परिवार परेशान
युवती और उसके परिजन चाहते तो पैसा निकाल सकते थे, लेकिन परिजनों ने बैंक में जाकर जांच कराया तो पता चला है कि वर्तमान में खाता में करीब 9 करोड़ 99 लाख रुपए है. लेकिन परिजनों ने पैसा डर से नहीं निकाला और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. पुलिस और बैंक के अधिकारी अब जांच में जुटे है कि आखिर किसने और कैसे इतनी मोटी रकम युवती के खाते में किसने डाला है.
युवती के पिता गैराज में करते हैं काम
बलिया जिले के रूकूनपुरा गांव की रहने वाली युवती सरोज के पिता गुजरात में एक गैराज में काम करते हैं. युवती का इलाहाबाद बैंक की बांसडीह शाखा में खाता था. युवती ने पुलिस को बताया कि इंदिरा आवास को लेकर आधार कार्ड और पासबुक जान पहचान के एक शख्स को दिया था. इसके अलावे वह किसी के साथ खाता नंबर शेयर नहीं किया था. जिसको खाता दिया था वह कानपुर का रहने वाला है. उसका नाम निलेश है. निलेश ने ही बाद में उसका एटीएम मंगाया था. उसके बाद से वह एटीएम उसके पास का भी था. युवती ने बताया ति वह अधिक पढ़ी नहीं है वह सिर्फ साइन करना जानती है. फिलहाल पुलिस इससे साइबर क्राइम का मामला मान जांच में जुटी है. वही, युवती और उसके परिजनों ने कहा कि इस पैसे से कोई लेना देना नहीं है. फिलहाल पुलिस ने पैसे की निकासी पर रोक लगा दिया है.