ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / बालिका गृह से 26 लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता, अवैध रूप से चल...

बालिका गृह से 26 लड़कियां रहस्यमय तरीके से लापता, अवैध रूप से चल रहा था शेल्टर होम; पूर्व सीएम ने की ये मांग

06-Jan-2024 03:50 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से आ रही है, जहां अवैध रूप से संचालित एक बालिका गृह से 26 लड़कियां गायब हो गई हैं। इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस से लेकर प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। गायब हुई बच्चियां मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, राजस्थान की रहने वाली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


दरअसल, पूरा मामला भोपाल के परवलिया में संचालित आंचल बालिका छात्रावास का है, जहां राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने पिछले दिनों औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जब सेल्टर होम का रजिस्टर चेक किया तो पाया कि उसमें 68 बच्चियों के नाम दर्ज थे लेकिन उनमें से 26 बच्चियां लापता थीं। इस संबंध में जब सेल्टर होम के संचालक से पूछताछ की गई तो वह जवाब नहीं दे सका।


संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद अधिकारी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को इस अवैध शेल्टर होम में कई अनियमितताएं मिली हैं। कहा जा रहा है कि जिन बच्चों को सड़कों से रेस्क्यू किया गया, उनकी जानकारी सरकार को दिए बिना और बगैर लाइसेंस के गुपचुप ढंग से बालिका गृह को चलाया जा रहा था और यहां लड़कियों से ईसाई धार्मिक प्रैक्टिस करवाई जा रही थी।


मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्टम एक्स पर लिखा कि, ‘भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने और त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं”। उधर, राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मामले को लेकर मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र भी लिखा है।