ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / बाल- बाल बचे बिहार पुलिस के ऑफिसर, जीप पलटने से दारोगा समेत...

बाल- बाल बचे बिहार पुलिस के ऑफिसर, जीप पलटने से दारोगा समेत पांच जख्मी; ऐसे हुआ हादसा

19-Feb-2024 12:40 PM

By First Bihar

ARAIYA : बिहार के अररिया में दारोगा समेत पांच पुलिस वाले उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी जीप पलट गई। रात्रि गश्ती पर निकली सिमराहा थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ। एक कार ने पीछे से पुलिस की जीप को ठोक दिया। गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से दारोगा सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। कई की स्थिति गंभीर होने की बात कही जा रही है। ठोकर मारने के आरोपी कार को जब्त कर लिया गया है उसमें सवार दो लोगों से पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सिमराहा फोरलेन स्थित टावर चौक की है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और गाड़ी को दुर्घटना स्थल पर छोड़ दिया गया जिसकी सुरक्षा में बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार नशे में धुत्त स्विफ्ट वाहन पर सवार युवकों में पीछे से गश्ती वाहन को मारी ठोकर मारने से यह हादसा हुआ। 


स्विफ्ट वाहन पर पांच युवक सवार थे। पीछे से गश्ती वाहन को टक्कर देने से  पुलिस वाहन पहले पेड़ से टकराई फिर रोड से पलट गई। स्विफ्ट पर सवार पांच में से तीन  युवक फरार हो गये, जबकि तीन को  स्थानीय लोगों की मदद से दबोचा गया। बताया गया कि स्विफ्ट पर सवार सभी युवकबाराती जा रहा था। इधर हादसे में घायल सभी पुलिसकर्मिों को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


इस मामले में एसडीपीओ खुशरू सिराज ने बताया कि हादसे में  एक दारोगा सहित कईपुलिस कर्मी घायल हुए हैं। सभी का इलाज किया जा रहा है। ठोकर मारने वाली स्विफ्ट पर सवार व पकड़े गए युवकों का अल्कोहल जांच की जा रही है। उधर पटना हाजीपुर के बीच गंगा नदी पर स्थित महात्मा गांधी सेतु पर देर रात अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत। मृतक की पहचान रवि रंजन के रूप में हुई है जो बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी रितेश कुमार का पुत्र था।