ब्रेकिंग न्यूज़

इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू

Home / news / बैन की मांग के बीच बजरंग दल की हुंकार , दो हजार...

बैन की मांग के बीच बजरंग दल की हुंकार , दो हजार स्थानों पर होगा हनुमत शक्ति जागरण

09-May-2023 07:25 AM

By First Bihar

PATNA : कर्नाटक चुनाव में बजरंग दल को बैन करने को लेकर उठ सियासी रार थमती हुई नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को देशभर में बजरंग दल के तरफ से हनुमत शक्ति का व्यापक जनजागरण का आयोजन किया जा रहा है। बिहार में भी करीब 200000 से अधिक स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ होगा।


दरअसल, विश्व हिंदू परिषद के तरफ से यह जानकारी दी गई है कि बजरंग दल को बैन करने की बात कहने वाले लोगों को बजरंग दल की ताकत दिखाने के लिए हम लोग देशभर में मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित आतंकियों का सहयोग करने अन्य संगठनों एवं देश विरोधी मानसिकता की सद्बुद्धि के लिए भी हम लोग हनुमत कथा का पाठ करेंगे।


उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र और उसके बाद राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र सहित बिहार में जिस तरह से राजद, जदयू, कांग्रेस के तरफ से बजरंग दल को बैन करने की बात कही जा रही है वो लोग हिंदू धर्म घुमाने में विश्वास नहीं रखते हैं। उनके तरफ से बजरंग दल को प्रतिबंधित करने और देशभक्त संगठन की तुलना एक आतंकी संगठन से करना देशद्रोह से बड़ा अपराध है। हिंदू समाज इस तरह के अपमान का लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करेगा।