ब्रेकिंग न्यूज़

क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र

'बहुत जगह है, कहे न नहीं जगह है ...', कोचिंग में सीट पर बैठने को लेकर जमकर हुई लड़ाई, दो को चाकू से गोदा; एक की हुई मौत

08-Jun-2023 01:13 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक कोचिंग में सीट पर बैठने को लेकर जमकर लड़ाई हुई है। यह लड़ाई इस कदर बढ़ी कि छात्रों के बीच चाकूबाजी की नौबत आ गई। इसमें एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।सूचना मिलते ही, बिहारशरीफ पुलिस मौके पर पहुंच गयी। 


दरअसल, जिले के एक कोचिंग सेंटर में सीट पर बैठने को लेकर छात्रों के दो गुट के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों के बीच झड़प हो गयी। इसी बीच बदमाशों ने आकर दो छात्र को चाकू से गोद दिया। जिसमें एक युवक की हॉस्पिटल ने इलाज के दौरान मौत हो गयी , जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान कुणाल कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है। 


वहीं, इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि कोचिंग परिसर में छात्रों के दो गुट के बीच विवाद हुआ। इसके बाद, दोनों के बीच झड़प हो गयी। इसी बीच बदमाशों ने आकर दो छात्र को चाकू से गोद दिया। ये घटना जिस कोचिंग परिसर में हुई है, वहां कंपटीशन की तैयारी करायी जाती है।  पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 


इधर, इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्टेट हाइवे को जाम कर दिया। वहां, सदर डीएसपी पहुंच कर  परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया इसके बाद जाम खत्म किया जा सका। घटना के संबंध में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि चाकूबाजी की घटना घटी है। इसमें एक युवक की मृत्यु हो गई। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए बोला गया है। मामले की जांच चल रही है। कार्रवाई की जा रही है।