ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द

रूपेश हत्याकांड की CBI जांच की मांग पप्पू यादव ने की, कहा- पटना पुलिस ने जो थ्योरी पेश की वो किसी साउथ फिल्म की पटकथा से भी खराब रची गई

रूपेश हत्याकांड की CBI जांच की मांग पप्पू यादव ने की, कहा- पटना पुलिस ने जो थ्योरी पेश की वो किसी साउथ फिल्म की पटकथा से भी खराब रची गई

04-Feb-2021 03:14 PM


PATNA: बहुचर्चित रूपेश हत्याकांड की CBI जांच कराए जाने की मांग करते हुए जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने सरकार से मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने इस पूरे मामले को डाइवर्ट करने का आरोप पटना पुलिस पर लगाया है। उन्होंने कहा कि किसके इशारे पर बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है इसकी जांच होनी चाहिए।


रुपेश सिंह हत्याकांड पर DGP और ADGP से सवाल करते हुए पप्पू यादव ने बताया कि उन्होंने कहा था कि रुपेश को बाहर के किसी शूटर ने गोली मारी है। ऐसे में अब बाइक चोरी करने वाला ऋतुराज कहाँ से सामने आ गया? जबकि रुपेश की हत्या रोडरेज के कारण नहीं हुई है। अगर ऋतुराज ने हत्या की भी होगी तो किसी के इशारे पर की होगी। सच्चाई यह है कि पर्दे के पीछे कई बड़े लोगों का हाथ हैं जिसे सामने लाया जाना चाहिए। 


जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कहा कि रूपेश हत्याकांड को लेकर पटना पुलिस ने जो थ्योरी पेश की वो किसी साउथ फिल्म की पटकथा से भी खराब रची गई है। उन्होंने बताया कि ऋतुराज को फंसा कर बड़े लोगों को बचाने का काम पटना पुलिस कर रही है। देश में इस तरह की यह पहली घटना है जब रोड रेज की घटना के 45 दिनों बाद किसी व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है। पप्पू यादव ने यह भी बताया कि पुलिस कहती है कि इस घटना को अंजाम शूटर ने दिया है तो क्या ऋतुराज शूटर है?  यदि हां तो उसे सुपारी किसने दी? यह जानना बेहद जरूरी है। पुलिस की दलील को मृतक के परिजन भी मानने को तैयार नही हैं। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने सही तरीके से नही किया है। पूरी जांच प्रक्रिया को पब्लिक डोमेन में लाए जाने की बात दोहराते हुए इस मामले की CBI जांच किए जाने की मांग पप्पू यादव ने की। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा कि इनके शासनकाल में लगातार गिरावट आ रही है। कभी सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ लिखने पर पाबंदी लगाई जाती है तो कभी विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने वालों को नौकरी नहीं देने का आदेश निकाला जाता है। देश के संविधान के अनुसार सरकार काम नहीं कर रही है। ये अपना नियम खुद ही बना रहे हैं। नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार सरकार हिटलर के रास्ते पर चल रही है।