ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस नहीं तो सड़क जाम! रोहतास में फूटा लोगों का गुस्सा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर रखकर रोका हाईवे बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता AI बैंड बनेगा ‘रक्षक कवच’, इमरजेंसी बटन दबाते ही मिलेगी फौरन मदद, वैश्विक तनाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला विवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुना Bihar News: प्रसव के बाद मौत का सफर… एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो बना सहारा, रास्ते में ही थम गई जिंदगी BIHAR NEWS : लस्सी चोरी पर चली गोलियां! Bhagalpur में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक वारदात

Home / news / बहू से बदला लेने के लिए पोते को मार डाला, CCTV में कैद...

बहू से बदला लेने के लिए पोते को मार डाला, CCTV में कैद हो गयी सारी करतूत, पुलिस ने भेजा जेल

11-Sep-2021 08:33 PM

By SABNAM KHAN

KISHANGANJ : दिल को दहला देने वाली घटना किशनगंज से सामने आयी है। जहां एक कलयुगी दादी ने अपने सगे पोते को मौत के घात उतार डाला। बहू से बदला लेने के लिए उसने यह कदम उठाया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


जिसकी उंगलियां पकड़ कर पोते ने चलना सीखा। आज वही दादी खून का प्यासी हो गयी। बदला लेने की नीयत ने उसे ऐसा बना डाला कि उसने रिश्तों का ही कत्ल कर दिया। हम बात कर रहे हैं किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के खगड़ा हवाई अड्डा मोहल्ले की। जहां एक दादी ने अपने सगे पोते की निर्मम हत्या कर दी। 


सास-बहू का झगड़ा यह रूप लेगा किसी ने सोचा भी ना था। बहू से बदला लेने के मकसद ने उसकी सास ने अपने पोते को ही निशाना बना डाला। घटना 6 सितंबर दिन सोमवार की है। शाम साढ़े छह बजे के करीब खेलने के दौरान 3 साल का मासूम तंजील अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद टाउन थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी। 


अगले दिन 7 सितंबर की सुबह मासूम का शव घर से कुछ दूर खगड़ा कृषि भवन के पास एक पोखर में पड़ा मिला। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी से मामले की जांच की मांग की। परिजनों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जब मामले की अनुसंधान शुरू कर दी। तब पुलिस की नजर घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी पर गयी। 


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तब अहम सुराग हाथ लगी। सीसीटीवी में यह साफ नजर आया कि मासूम तंजील को उसकी दादी अफसाना खातून गोद में ले गयी थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पुख्ता साक्ष्य इकट्ठा किया और अफसाना की गिरफ्तारी के लिए दबिश बनाने लगे। पुलिस के दबिश के बाद आरोपी दादी ने टाउन थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।


अफसाना खातून किशनगंज टाउन थाना पहुंची और अपना जुर्म स्वीकार किया। अफसाना ने बताया कि बहू ने जादू टोना के बल पर उसके बेटे को अपने वश में कर लिया था। बेटे को अपने से दूर जाता देख उसका बहू से अक्सर विवाद होने लगा। आखिरकार उसने बहू से बदला लेने की नीयत से उसके बेटे को ही मार डाला। 


किशनगंज एसपी कुमार आशीष ने घटना कि पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपित के बेटे मोहम्मद तनवीर की लिखित शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। 

news image

news image

news image

news image