ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस

बहन की तिलक चढ़ाकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में गई जान, 2 की मौत तीन जख्मी

बहन की तिलक चढ़ाकर लौट रहे भाई की सड़क हादसे में गई जान, 2 की मौत तीन जख्मी

19-May-2023 09:43 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान न जा रही हो।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी से सटे इलाके बिहटा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तिलक चढ़ाकर कर लौट रहे लड़की के भाई समेत 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में लड़की का भाई भी बुरी तरह से जख्मी बताया जा रहा है। 


दरअसल, सारण जिले के कोपा थाना के चौखड़ा गांव से एक परिवार पिकअप में सवार होकर तिलक चढ़ाने के लिए पटना जिले में बिहटा थाना इलाके में आया हुआ था। यहां का कार्यक्रम समापन के बाद लौटते समय सभी लोग पिकअप के ऊपर बैठे हुए थे। इसी दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर बैरियर से टकरा गया।  जिसमें दुल्हन के इकलौते भाई विवेक कुमार (15 वर्ष) समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। 


बताया जा रहा है, यह घटना बिहटा थाना क्षेत्र के पथलौटिया बांध पर बीती रात को हुआ। जहां हादसे में पिता राज मोहन बिंद भी जख्मी है। तीनों घायलों को एक को प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मरने वाले दूसरे शख्स का नाम नटक महतो (40 वर्ष) है जोकि डोरीगंज थाना क्षेत्र के दयालचक गांव का निवासी है।  ये सभी सारण जिले के निवासी थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी। 


इधर, इस घटना के बा  पिकअप का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। वही, इस घटना को लेकर बिहटा के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पथलौटिया गांव के पास बीती रात तिलक से लौटने के दौरान सड़क हादसा हुआ।  इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि 3 जख्मी हुए हैं। मृतकों के दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फरार पिकअप ड्राइवर की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है।