ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस

कांग्रेस विधायक ने बागेश्वर वाले बाबा को दी चुनौती, कहा- मुसलमान होकर मैं बजरंगबली का नारा लगाता हूं..बाबा को भी मंच से 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाना चाहिए

कांग्रेस विधायक ने बागेश्वर वाले बाबा को दी चुनौती, कहा- मुसलमान होकर मैं बजरंगबली का नारा लगाता हूं..बाबा को भी मंच से 'अल्लाह हू अकबर' का नारा लगाना चाहिए

16-May-2023 03:58 PM

By First Bihar

RANCHI: जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने बागेश्वर धाम वाले बाबा कथावाचक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को खुली चुनौती दी कि यदि बाबा सच्चे हैं तो सभी धर्मों का सम्मान करें। मंच से अल्लाह हू अकबर और या अली का नारा लगाएं तब आपकी खासियत बढ़ेंगी।


 इरफान अंसारी ने धीरेंद्र शास्त्री से कहा कि मैं खुद हर जगह बजरंगबली का नारा लगाता हूं। जब मुसलमान होकर हम बजरंगबली का नारा लगा सकते हैं तब आप क्यों नहीं मंच से अल्लाह हू अकबर और या अली कह सकते हैं?  इरफान अंसारी ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर किसी खास पार्टी का प्रचार करने का आरोप लगाया। कहा कि किसी खास पार्टी का प्रचार करना अच्छी बात नहीं है। यदि बाबा सच्चे हैं तो वो हर धर्म का सम्मान करें। इरफान ने चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में कार्यक्रम कर लिये झारखंड में करके दिखाईए तो जरा..आदिवासी और दलित लोग खड़ा हो जाएगा ये बर्दाश्त नहीं करेगा।  


उन्होंने कहा कि भारत में बाबा साहेब आंबेडकर का संविधान चलता है और किसी बाबा के द्वारा यह कहना कि भारत में रहना है तो ऐसा बोलना होगा यह नहीं चलेगा। यदि धीरेंद्र शास्त्री ओरिजिनल में बाबा है तो आपसी भाईचारे की बात करे। सभी धर्मों का सम्मान करे। भारत में हजारों धर्म है हजारों भाषाएं हैं। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव आने तक काफी बाबा आएंगे तरह-तरह की बातें करेंगे। एक बाबा से तो पूरा देश परेशान है।