ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
17-Dec-2021 05:18 PM
VAISHALI : शराबबंदी कानून को सफल बनाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है. समीक्षा बैठक के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. लेकिन इस दौरान पुलिस वाले खुद ही ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे उनकी बदनामी हो जाती है. इस बीच खबर वैशाली जिला के हाजीपुर थाना क्षेत्र के हथसारगंज से है जहां में पटना से आई उत्पाद विभाग की टीम की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है. यहां नई-नई हुई शादी के बाद नवदंपती के कमरे में बिना महिला सिपाही के शराब की तलाशी लिए जाने का मामला सामने आया है.
इस दौरान कमरे के सारे सामान को तितर बितर कर दिया गया. साथ ही तीन मंजिला घर के कोने-कोने की तलाशी ली गई. जब कुछ नहीं मिला तो उत्पाद विभाग की टीम सॉरी बोलकर लौट गई. वहीं इस मामले को लेकर परिवार के लोग सदमे में हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों में पटना में हुई ऐसी ही एक घटना को लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक बूटन भगत के बेटे राहुल की शादी एक सप्ताह पहले हुई थी. बुधवार देर शाम अचानक पटना से उत्पाद विभाग की टीम पहुंच गई. तीन मंजिले घर में सभी अचानक से घुस गए. उनको देखकर परिवार के लोग सहम गए. पूछा तो कहा कि हम शराब चेक करने आए हैं. इसके बाद हर कमरे की तलाशी ली जाने लगी. वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि अभी दुल्हन के आने की खुशी मना रहे थे लेकिन जिस तरह से यह कार्रवाई हुई है, उससे समाज के लोग भी हमें शक की नजरों से देखने लगे हैं.