बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Dec-2019 05:30 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर सीएम नीतीश कुमार और बिहार के डीजीपी तारीफ कर रहे थे तो दूसरी तरफ बगहा में वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के फॉरेस्टर शराब के नशे में हंगामा कर रहा था. मना करने पर अपने ही सहयोगियों पर गालियों की बौछार कर रहा था.
सड़क जाम करने की दी धमकी
अधिकारी सत्येंद्र सिंह के नशे में हंगामा की खबर मिली तो रेंजर समेत कई वनकर्मी पहुंचे उनके समझाने की कोशिश की, लेकिन इस अधिकारी ने सभी को गाली लेने लगा और धमकी दिया कि अगर किसी ने मुझे गिरफ्तार कराया तो सड़क जाम करा देंगे. मेरी लोगों में अच्छी पकड़ है और मैं अपनी पावर को दिखा दूंगा.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधिकारी की हरकतों से परेशान रेंजर ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और नशे में चूर शराबी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच कराया गया और उसके बाद जेल भेज दिया गया. बता दें कि बिहार में शराबबंदी को जानने के लिए राजस्थान की टीम बिहार आई थी. इसकी तारीफ खुद आज सीएम नीतीश कुमार कैमूर में कर रहे थे, लेकिन यहां के अधिकारी इस कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं. बता दें कि सरकार के बंंदी के दावे के बाद भी बिहार में शराब की खेप पहुंच रही है और कई जगहों पर पकड़ा जा रहा है. कई जगहों पर तो खुद पुलिसकर्मी ही शराब माफियाओं को पकड़ने के बाद पैसे लेकर छोड़ देते हैं. भले ही इसका खुलासा होने पर उनपर बाद में कार्रवाई होती है.