ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student case : सम्राट चौधरी का अल्टीमेटम, कहा - राबड़ी देवी सबूत दें, मंत्री या उनका बेटा शामिल है तो 24 घंटे में भेजेंगे जेल Budget Session 2026 : मंगल पांडेय की जगह स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब दे रहे मंत्री बार-बार फंस गए! सवाल ढाका का जवाब बेलागंज का देने लगे; हंसने लगे पक्ष - विपक्ष के विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जमुई का ये इलाका, 10 बदमाशों ने बाजार में की अंधाधुंध फायरिंग

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जमुई का ये इलाका, 10 बदमाशों ने बाजार में की अंधाधुंध फायरिंग

24-Jun-2023 02:51 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देने में जरा भी संकोच नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां आपसी वर्चस्व को लेकर बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी है। गोलीबारी की इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर जब सभी लोग अपने काम धंधे में लगे हुए थे, तभी 10 की संख्या में आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल गया। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में भगदड़ मच गई और दुकानों के शटर गिरने लगे। गोलीबारी के बीच लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


अलीगज के अम्बेडकर चौक से लेकर अस्पताल चौक तक अपराधी करीब 15 राउंड हवाई फायरिंग करते रहे और बाद में आराम से सोनखार की तरफ निकल गये। घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रदीप थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। अपराधियों की पहचान करने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।