ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प Bihar News: श्राद्ध से लौटते वक्त बुझ गई दो जिंदगियां… सड़क पर तड़पते रहे दोस्त, सुबह हुई तो मिली मौत की खबर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का बिहार दौरा, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी पर बैठने के लिए चाकूबाजी, युवक पर चाकू से हमला, हालत नाजुक

Home / news / बदमाश ने जेल से फोन कर SDO को धमकाया, बोला- हैलो.. विमलेश यादव...

बदमाश ने जेल से फोन कर SDO को धमकाया, बोला- हैलो.. विमलेश यादव बोल रहे हैं.. जान से मार देंगे

11-Jul-2024 12:46 PM

By First Bihar

GAYA: बिहार में अपराधियों का मनोबल दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। आम लोग हों या पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हर कोई अपराधियों के निशाने पर है। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां जेल में बंद शातिर अपराधी ने फोन कर एसडीओ को जान से मारने की धमकी दी है। गया जेल में बंद कुख्यात विमलेश यादव ने टिकारी एसडीओ को जेल से फोन कर धमकाया।


दरअसल, हत्या के मामले में गया जेल में बंद कोंच उत्तरी के जिला परिषद पति विमलेश यादव ने फोन कर टिकारी एसडीओ सुजीत कुमार को जान से मारने की धमकी दी है। एसडीओ सुजीत कुमार ने कोंच थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और रंगदारी मांगने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस को दिए आवेदन के मुताबिक, एसडीओ ने बताया है कि मंगलवार को वह क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे, तभी उनके मोबाइल पर कॉल आया। धमकी देने वाले शख्स ने खुद को कोंच का जिला परिषद बताया और अपशब्द बोलना शुरू कर दिया और जब एसडीओ ने विरोध किया तो बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी।


फोन कट होने के बाद एसडीओ सुजीत कुमार ने मोबाइल नंबर की छानबीन शुरू की तो पता चला कि धमकी देने वाला विमलेश यादव कोंच उत्तरी क्षेत्र से जिला परिषध शरीफा देवी का पति है और हत्या के मामले में जेल में बंद है। विमलेश पर सिंदुआरी गांव में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।