बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
19-Jun-2020 05:51 PM
PATNA : बिहार में एसटीइटी यानी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा इस बार ऑनलाइन मोड में होगी सरकार ने यह फैसला किया है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में बेल्ट्रॉन को ऑनलाइन एग्जाम के लिए तैयारी करने का आदेश दे दिया है। विभाग ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक के 2019 की एसटीइटी परीक्षा को अब ऑनलाइन मोड में कराया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के एग्जाम कंट्रोलर को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि 16 मई 2002 को रद्द किए गए एसटीइटी 2019 की परीक्षा इस बार ऑनलाइन तरीके से कराई जाएगी। ऑनलाइन एग्जाम के लिए बेल्ट्रॉन को प्रस्ताव दिए जाने पर सहमति दी जा चुकी है।
बिहार बोर्ड द्वारा बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (STET 2019) को रद्द कर दिया गया था। इस परीक्षा के लिए बनाई गई जांच कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड ने एसटीईटी 2019 को रद्द करने का निर्णय लिया था।
ये परीक्षा 28 जनवरी को राज्य के 300 से ज्यादा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसमें शिक्षक बनने की ख्वाहिश रखने वाले कुल 2,47,241 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद प्रश्न पत्र लीक होने का मामला उठा। जिसके बाद बिहार बोर्ड ने जांच कमिटी गठित की थी।
चार सदस्यीय कमिटी की रिपोर्ट में कहा गया था कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन से प्रश्न पत्र की फोटो वायरल की गई। इस बीच राज्य के कई परीक्षा केंद्रों पर तोड़-फोड़ और हंगामा भी हुआ था। कई परीक्षार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी।जांच कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में परीक्षा रद्द करने की अनुशंसा की थी।