राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
15-May-2022 08:08 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD : सुबह सवेरे की बड़ी खबर औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है। यहां एक कार सड़क हादसे का शिकार हुई है। पुल के नीचे खाई में कार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है और मौके पर ही कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में दो लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह सड़क हादसा औरंगाबाद के नवीनगर प्रखंड के बागी पुल पर हुआ है। पुल से नीचे खाई में कार पलट गयी जिसकी वजह से कार में सवार पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी है। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है। घटना आज रविवार की सुबह की हुई।

जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग बारात में आए हुए थे। बारात झारखंड के छतरपुर सोनूआटांड़ से आई थी। औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के तोल पंचायत के बाघी गांव में आए बाराती वापस जा रहे थे तभी हादसा हुआ। कार में 7 लोग सवार थे। लौटने के क्रम में कार पुल से नीचे खाई में गिर गयी और पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतकों में सभी 18 से 19 वर्ष के युवक हैं। सभी मृतक झारखंड के छतरपुर के रहने वाले थे। मृतकों में सुनील कुमार के पुत्र रंजीत कुमार, चंद्रदीप राम के पुत्र अभय कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी के पुत्र अक्षय कुमार, प्रदीप गुप्ता के पुत्र शुभम कुमार और संजय चंद्रवंशी के पुत्र बबलू कुमार शामिल है। दो युवक गंभीर रूप से घायल है, जिनकी पहचान गुंजन कुमार और मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
.jpeg)