BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
02-Oct-2023 03:37 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां एम्स निर्माण में हो रही देरी और राज्य सरकार के इसमें अड़ंगा लगाने के खिलाफ धरना दे रहे बीजेपी नेताओं का मंच टूट गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मंच पर बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर समेत बीजेपी के कई विधायक मौजूद थे।
दरअसल, दरभंगा में एम्स के निर्माण में हो रही देरी को लेकर बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में महाधरना का आयोजन किया गया था। बीजेपी सांसद के साथ साथ अन्य बीजेपी विधायक और पार्टी के नेता मंच पर बैठे हुए थे और नीतीश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे थे, तभी अचानक मच धराशाही हो गया और मंच पर बैठे बीजेपी नेता जमीन पर आ गए। मंच के टूटने के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और मंच पर मौजूद नेता बाल-बाल बचे।
बता दें कि दरभंगा एम्स के निर्माण को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ महागठबंधन के नेता महाधरने पर बैठे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दरंभगा से बीजेपी सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। बीजेपी का आरोप है कि बिहार सरकार एम्स के निर्माण में जान बूझकर अडंगा लगा रही है ताकि एम्स निर्माण का श्रेय बीजेपी और केंद्र सरकार को नहीं मिल सके। बीजेपी का आरोप है कि बिहार सरकार मिथिलावासियों को एम्स के नाम पर गुमराह करने की कोशिश कर रही है और उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है।