ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बढ़ते अपराध पर बोले आरसीपी सिंह, कहा- अपराध की परिभाषा हमसे सीखनी पड़ेगी

बढ़ते अपराध पर बोले आरसीपी सिंह, कहा- अपराध की परिभाषा हमसे सीखनी पड़ेगी

02-Mar-2021 05:40 PM

By Shushil


BHAGALPUR:  जेडीयू के मिलन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह शामिल हुए। आरसीपी सिंह की अध्यक्षता में अन्य दलों से आए 530 लोगों को आज जेडीयू की सदस्यता दिलाई गयी। जेडीयू की सदस्यता हासिल करने के बाद दूसरे दलों से आए नेता और कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। वही इस कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत भी की। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि आज 530 लोगों को जेडीयू की सदस्यता दिलाई गई है जो दूसरे दल को छोड़कर आए हैं। उन्हें हम बधाई और शुभकामना देते हैं। पार्टी के प्रति झुकाव और सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों का नतीजा है कि इन्होंने आज जेडीयू का दामन थामा। इनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। जेडीयू बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है। 


बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर मीडिया के सवाल पर कहा कि अपराध का मतलब समझते हैं आप? आरसीपी सिंह ने यहां तक कहा कि अपराध की परिभाषा हमसे सीखनी पड़ेगी। वही बंगाल विधानसभा चुनाव पर आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू अकेले बंगाल चुनाव लड़ेगी।