Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
06-Jul-2021 05:53 PM
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों की स्थिति को जाने की कोशिश की। वही इस दौरान संबंधित जिलों के अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया।
नेपाल से निकल कर उत्तर बिहार आनेवाली नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई है। इससे प्रभावित लोगों की स्थिति और उन्हें दी जा रही मदद के बारे में जानकारी लेने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने आज हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा भी उनके साथ थे। सीएम ने सबसे पहले पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 5 जिलों का दौरा किया। सीएम नीतीश ने पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे किया। हवाई सर्वेक्षण के बाद पटना लौटने पर सीएम नीतीश ने कहा आज उन्होंने 5 बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है। इसे लेकर वे आज पटना में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर, नरकटियागंण, गौनाहा, चनपटिया, मझौलिया तथा पूर्वी चम्पारण जिले के सुगौली, रामगढ़वा, छौड़ादानो, बंजरिया, चिरैया, ढाका, पताही मधुबन तथा मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट, कटरा, औराई क्या सीतामढ़ी जिले के सन्नीसैदपुर, बेलसंड, वैरगनिया तथा शिवहर जिले के तीन प्रखण्डों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजीव हंस एवं मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार भी मौजूद थे।
हवाई सर्वेक्षण से लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अधिक बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति से पैदा हो गयी है। आंखों का इलाज कराने कुछ दिन पूर्व हम दिल्ली गए थे। आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए हमने पांच जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया है। कल तीन बाढ़ ग्रस्त जिलों का और जायजा लेंगे। हमने सर्वेक्षण के दौरान नदियों की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया है। हमारी प्राथमिकता में यह काम सबसे ऊपर है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू की भागीदारी को लेकर पत्रकारों के पूछे गये सवाल का जवाब देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मैंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद पहले ही छोड़ दिया है और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी श्री आर.सी.पी. सिंह संभाल रहे हैं। इसके संबंध में वही विस्तृत रूप से बता पाएंगे। इसके लिए वही अधिकृत भी है। मंत्रिमंडल विस्तार प्रधानमंत्री जी का विशेषाधिकार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले के दो टेन्योर में जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन होता रहा था। वर्ष 2016 में लोक सेवा का अधिकार कानून लागू होने के बाद इसे बंद कर दिया गया। हमने 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद ऐलान किया था कि फिर से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कोरोना के कारण अभी तक इसे शुरू नहीं किया जा सका था। अब अगले सोमवार से इसकी शुरुआत की जाएगी। पहले जिस प्रकार यह कार्यक्रम होता रहा है उसी प्रकार प्रत्येक महीने में तीन सोमवार को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।