ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / NEPAL FLOOD NEWS: बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल में भारी तबाही, 62 की...

NEPAL FLOOD NEWS: बाढ़ और भूस्खलन से नेपाल में भारी तबाही, 62 की मौत कई लापता, सैकड़ों घरों में घुसा पानी, आवागमन भी बाधित

28-Sep-2024 10:43 PM

By First Bihar

DESK: पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी खबर आ रही है जहां भारी बारिश की वजह से बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचायी है। अब तक 60 लोगों की मौत हो गयी है जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। नेपाल सरकार ने 20 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती राहत और बचाव कार्य के लिए की है। 


बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोगों को बचाया जा चुका है। अन्य लोगों को बचाने में वहां की पुलिस लगी है। काठमांडू घाटी में बाढ़ के साथ-साथ भूस्खलन भी हुआ है। वहां 34 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि भक्तपुर में 5, ललितपुर में 16, सिंधुपालचोक में 2 लोगों की मौत हुई है। वही पंचथर, सिंधुली और धनकुटा में भी लोगों की मौतें हुई है। 


नेपाल की राजधानी काठमांडू से जोड़ने वाले सभी रास्ते बंद है। वही 44 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग भी बाधित हो गया है। बाढ़ का पानी सैकड़ों घरों में घुस गया है। 5 घर तो पूरी तरह नष्ट हो गये हैं। वही कई इलाके में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गया है। काठमांडू में दिनभर बिजली गुल रही लेकिन शाम में इसे बहाल किया गया। 


नेपाल में भारी बारिश ने बड़ी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन से संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों मकान जलमग्न हो गए हैं तो वही 82 मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने सभी राज्य तंत्रों को मानसून की बाढ़, भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।